कभी सोचा हे
पीठ देखकर पहली बार कब सोये थे
कौन था वोः
या स्वयं तुम अपने ही
अंतर्मन से पीठ करे सो गए थे
कोई था ,याद करो
जिसने तुमसे कभी पीठ नहीं की
कौन थे वोः
जब वह आपसे निस्वार्थ प्रेम
बिना किसी डर , प्रदर्शित करते थे
आपको शायद शर्म आ जाती थी
कही कोई देख न ले
अब याद करो
पहली बार पीठ देखकर कब सोये हो तुम
कौन हे वोः !
या स्वयं तुम अपने ही
अंतर्मन से पीठ करे सो रहे हो !